फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अनपरा। म्योरपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत कुलडोमरी के गहिजरिया से खजुरा के बीच चार किमी गड्ढे व सोलिंग में तब्दील सड़क को लेकर बृहस्पतिवार को ग्रामीणों का आक्रोश भड़क गया। जर्जर सड़क पर प्रदर्शन कर जिला प्रशासन को चेताया। कहा कि जल्द सड़क का निर्माण शुरू नहीं हुआ तो ग्रामीण उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। ्
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सदस्य लोझरा जय कुमार ने कहा कि अनपरा से जुगैल व ओबरा को जोड़ने वाला यह मार्ग भाट क्षेत्र से होकर गुजरता है। इस मार्ग का चार किमी हिस्सा वन विभाग की तरफ से रोक के कारण नहीं बन सका। कई वर्ष बाद जब वन विभाग ने एनओसी जारी कर दी, निर्माण की फिक्र नहीं की जा रही है। जिसकी वजह से भाट क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इससे क्षेत्र का विकास भी प्रभावित हो रहा है। चेतावनी दी कि यदि जल्द संपर्क मार्ग के निर्माण का काम शुरू नहीं हुआ तो वे आंदोलन को और तेज करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर विनोद कुमार, मनोज कुमार, राजकुमार, श्यामसुंदर, राजेश, मोतीलाल, पारसनाथ व रामलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें