फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक बी के रीजनल स्टोर में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
एनसीएल गोरबी ब्लॉक बी परियोजना के रीजनल स्टोर में करीब 11 बजे शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लगने से स्टोर में रखे कंप्यूटर, सीसीटीवी कैमरा एवं अन्य महत्वपूर्ण कागजात जलकर नष्ट हो गये। परियोजना एवं सीआईएसएफ जयंत से फायर ब्रिगेड मंगाकर दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक स्टोर के अंदर का सारा सामान जलकर नष्ट हो चुका था। आग लगने के कारण फिलहाल शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है । जबकि स्टोर सुबह आठ बजे से सॉय काल पांच बजे तक खुला रहता है। आगजनी के दौरान स्टोर में कार्यरत कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर थे। उसी समय अचानक आग भड़कने पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया । आनन फानन में किसी तरह पहले ब्लॉक बी परियोजना का फायर ब्रिगेड मंगाया गया। जिससे आग पर काबू नहीं मिलने से सीआईएसएफ जयंत से फायर ब्रिगेड मंगाया गया तब जाकर किसी तरह आग पर काबू मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें