फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजलापूर्ति कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। पेयजलापूर्ति कराने की मांग को लेकर गुरुवार को राबर्ट्सगंज ब्लॉक के सिंधोरा गांव के ग्रामीणों ने बढ़ौली-कुसाही पेयजल योजना के पानी टंकी के सामने प्रदर्शन किया। जल निगम के अधिकारियों के ऊपर पानी की आपूर्ति न करने का आरोप मढ़ा। जल निगम के एक्सईएन को पेयजलापूर्ति करने के लिए मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि गर्मी शुरू होने से पहले हैंडपंपों ने पानी उगलना बंद कर दिया है। पानी लेने के लिए काफी दूर जाना पड़ता है। पूर्व में जल निगम को सर्वे करा कर बढ़ौली-कुसाही पेयजल योजना से ग्रामीणों को कनेक्शन दिलाने की मांग की गई थी। लेकिन संबंधित अधिकारियों के कानों पर जूं तक नहीं चला। अभी भी पेयजल की समस्या जस की जस बनी हुई है। विवश होकर आंदोलन की राह पकड़नी पड़ रही है। उन्होेंने अपनी समस्याओं की ओर जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते पेयजल का इंतेजाम कराने की मांग की है। चेताया कि अविलंब पेयजलापूर्ति शुरू नहीं की गई तो कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन में अशोक शर्मा, शिवकुमारी, लालती, संगीता, गीता, गुड्डी, मरचाई, वैजंती, सुकुवारी, सुनीता, मुन्नी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें