फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटा समेत दो के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। चुर्क पुलिस चौकी क्षेत्र के मुसही गांव में संदिग्ध हाल में संतलाल की हुई मौत के मामले में कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने हत की पत्नी कल्लो की तहरीर पर सौतेले बेटे गुलाब सहित दो के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कल्लो का कहना है कि तीन जून को उसके पति की तबीयत खराब हो गई। इलाज कराने के लिए उसके पास रुपये नहीं थे। रुपये लेने के लिए अपने बेटे के घर डाला चली गई। रात्रि करीब दस बजे पति ने मोबाइल पर फोन कर कहा कि दूसरी पत्नी का बेटा गुलाब अपने एक साथी के साथ संपत्ति हड़पने की नियत से उसका गला दबाकर हत्या करना चाहता है। रात में ही कल्लो सपरिवार रिजर्व वाहन करके अपने घर मुसही पहुंची। वहां जाने पर देखी कि उसका पति घर के बाहर चारपाई पर लेटा हुआ है। छूने पर पता चला कि उनकी मौत हो चुकी है। कल्लो की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। बिसरा पिजर्व कर जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि कल्लो के सौतेले बेटे गुलाब और महेश के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें