सोनभद्र (घोरावल)। कोतवाली क्षेत्र के बरदिया गांव में सोमवार को संदिग्ध हालात में फूलमती (28) ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। उसे रिश्तेदारों ने सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। जुगैल थाना क्षेत्र के बेलगढ़ी गांव की निवासी फूलमती पत्नी राजेंद्र श्रावण मास में भोले बाबा का दर्शन पूजन करने अपने दूर की रिश्तेदारी में पिछले चार दिन से बरदिया आई हुई थी। सोमवार को भोर में फूलमती ने कोई जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया और उल्टी करने लगी। उसके रिश्तेदारों ने जब उसको इस हाल में देखा तो आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया। इलाज के दौरान फूलमती की मौत हो गई। मौके पर मौजूद उसके रिश्तेदार शव लेकर चले गए। सीएचसी से घोरावल कोतवाली में मेमो भेजकर पुलिस को सूचना दे दी गई है। (ब्यूरो)