फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेबसाइड पर दर्ज शिकायतों का 31 तक गुणवतापूर्ण हो निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। डीएम प्रमोद कुमार उपाध्याय ने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय एवं अन्य माध्यमों से आईजीआरएस प्रणाली की वेबसाइट पर दर्ज शिकायतों का 31 जुलाई तक गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाय। छह जुलाई को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री के जरिए की गई समीक्षा में जनपद स्तर पर प्राप्त जन शिकायतों के सापेक्ष अनिस्तारित शिकायतों की संख्या अधिक एवं शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता की कमी पायी गई। कहा कि अगस्त के प्रथम सप्ताह में मुख्यमंत्री के जरिए जनपद में जन शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की समीक्षा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पुन: किया जाना संभावित है। इस बार शिकायतकर्ताओं को सीधे लखनऊ बुलाया जा सकता है। उन्होंने सभी कार्यालयाध्यक्षों को निर्देशित किया है कि शासन के निर्देशानुसार आईजीआरएस प्रणाली की वेबसाइट के माध्यम से प्राप्त समस्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शिकायतकर्ता के उपस्थिति में किया जाय एवं दो गवाहों के हस्ताक्षर तथा मोबाइल नंबर रिपोर्ट में अवश्य अंकित किया जाय।(ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें