सोनभद्र/सलखन। रॉबर्ट्सगंज नगर के नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं सलखन स्थित स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। दोनों जगह कुल 141 मरीजों का उपचार किया गया। लोगों को तेज धूप में न निकलने की सलाह दी गई।
नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डाॅ. जेपी सिंह की मौजूदगी में 37 मरीजों का उपचार हुआ। उन्होंने बताया कि वायरल फीवर के ज्यादा मरीज आ रहे हैं। तेज बुखार, शरीर में दर्द के मरीजों की संख्या बढ़ी है। इस दौरान कृष्णकांत चौबे, मनोज राठौर समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे। नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सलखन में रविवार को 104 महिला, पुरुष एवं बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करके दवा दी गई। डाॅक्टर सतीष कुमार, एलटी अखिलेश राय, मनीष कुमार, एचवी सुनीता विश्वकर्मा, एएनम सितारा, राजेश कुमार, दाई सोमरी आदि उपस्थित रहे।