फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: संभव दिवस में 14 समस्याओं का हुआ समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले के सभी निकायों में सोमवार को जन सुनवाई (संभव) दिवस का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक संबंधित निकायों में उपस्थित होकर चेयरमैन व अधिशासी अधिकारियों ने जनता की समस्याओं को सुना। उसका निस्तारण कराया। कुल 14 समस्याओं का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

चेयरमैन रूबी प्रसाद और अधिशासी अधिकारी विजय कुमार यादव ने नगर पालिका परिषद सोनभद्र स्थित अपने कार्यालय में जन समस्याओं काे सुना। यहां कुल तीन मामले आए।चेयरमैन रूबी प्रसाद ने बताया कि शासन के निर्देश के क्रम मे हर सोमवार को नगर पालिका में संभव दिवस का आयोजन किया जाता है। जनता की कोई ऐसी समस्या है, जिसकी सुनवाई कर्मचारियों के स्तर से नहीं हो रही है तो मामले की शिकायत उनसे मिलकर करें। जन समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। इसी तरह से नगर पंचायत घोरावल में एक, नगर पंचायत चुर्क गुरमा में एक, नगर पंचायत चोपन में पांच, नगर पंचायत ओबरा में एक, नगर पंचायत दुद्धी में एक, नगर पंचायत डाला बाजार में एक, नगर पंचायत अनपरा में एक मामले आए। वहीं नगर पंचायत रेणुकूट और पिपरी में एक भी मामले नहीं आए। इन निकायों में कुल 14 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें मुख्य रूप से साफ-सफाई, पेयजल व मार्ग प्रकाश से संबंधित शिकायतें रहीं। सभी शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें