फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ सहकारिता चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। दुद्धी सहकारी फेडरेशन लिमिटेड के संस्थागत एवं व्यक्तिगत डायरेक्टर पद का चुनाव सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ। देर शाम परिणाम की घोषणा के बाद समर्थकों ने फूल-मालाओं से लादकर खुशी मनाई।
विज्ञापन

निर्वाचन अधिकारी हेमंत कुमार सिंह ने बताया कि व्यक्तिगत तीन डायरेक्टर पदों के लिए पांच लोगों में उम्मीदवारी की थी। चुनाव में अंजनी कुमार 271, संजय कुमार तिवारी 179 सामान्य सीट और धनंजय कुमार 189 मत पाकर अनुसूचित जाति की सीट पर निर्वाचित हुए। दुद्धी संस्थागत चुनाव में महिला सीट पर रईसा 15 के अलावा दिलीप कुमार 16, मुजीब अहमद 15, सूर्यमणि 15, हरिहर 12 मत पाकर विजयी रहे। म्योरपुर संस्थागत चुनाव में दो सीटों पर धीरज आनंद 8 मत और अयोध्या प्रसाद ने 7 मत पाकर जीत हासिल किया। बभनी में दो सीटों पर रामाधार और रीता देवी का पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। मंगलवार को अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होना है। सकुशल चुनाव कराने के लिए एएसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, एसडीएम सुरेश राय, सीओ दद्दन प्रसाद, प्रभारी निरीक्षक नागेश सिंह, कस्बा चौकी इंचार्ज कमल नयन दुबे सहित कई थानों की फोर्स मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें