फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वध के लिए ले जाए जा रहे 14 मवेशी कराए गए मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुपुर (सोनभद्र)। सुकुत पुलिस चौकी क्षेत्र के नागनार हरैया के समीप मंगलवार की भोर में घेराबंदी कर पुलिस ने दो पिकअप से गोकशी के लिए ले जा रहे 14 मवेशियों को मुक्त कराने में सफलता हासिल की है। जबकि अंधेरे का फायदा उठाते हुए दोनों वाहनों के चालक और तस्कर फरार हो गए। ग्रामीणों की सुपुर्दगी में मवेशियों को दिया गया। अज्ञात वाहन स्वामी, चालक और पशु तस्करों के खिलाफ गोवध अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मुकदमा भी कायम किया जाएगा।
विज्ञापन

भोर में करीब चार बजे मुखबिर के जरिए कोतवाल अविनाश चंद्र सिंह को सूचना मिली कि मिर्जापुर जिले से दो पिकअप पर मवेशियों को लादकर गोकशी के लिए सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र के रास्ते बिहार ले जा रहे थे। कोतवाल के निर्देश पर फोर्स के साथ सुकृत चौकी इंचार्ज मनोज कुमार राय और दरोगा नरेंद्र राय ने तीनताली के पास वाहनों की चेकिंग करने लगे। उस दौरान पुलिस ने दो पिकअप को रोका तो चालक रोकने की बजाय तेज गति से भागने लगे। संदेह होने पर वह मयफोर्स के साथ पीछा करने लगे। नागनार हरैया म पुलिया के पास दोनों पिकअप को खड़ाकर चालक फरार हो गए।
क्षेत्राधिकारी राजकुमार तिवारी ने बताया कि दोनों पिकअप से 14 मवेशियों को मुक्त कराया गया है। उन्होंने बताया कि दो पिकअप को सीज कर दिया गया है। चौकी इंचार्ज को दोनों पिकअप के स्वापमियों, चालकों और तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें