फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: आग लगने से 14 बीघा धान की फसल खाक

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के घेवल गांव में खलिहान में रखे धान की फसल में बुधवार की रात में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग की चपेट में आने से लगभग 14 बीघा धान की फसल जलकर नष्ट हो गई।
विज्ञापन

घटना रात करीब एक बजे की है। गांव के ही हकीमुद्दीन का खलिहान गांव के पास ही था। अचानक रात में आग की लपटें दिखाई देने लगी। इस पर पीड़ित ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आवाज सुन कर गांव के लोग खलिहान की तरफ भागे और आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। पन्नूगंज पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन आग इतनी तेज थी कि धान के बोझ को बचाया नहीं जा सका और सब जलकर खत्म हो गया
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें