चुर्क। स्वामी हरसेवानंद महाविद्यालय में डिजिटल सशक्तिकरण के लिए छात्र-छात्राओं को निशुल्क स्मार्टफोन का वितरण किया गया। बीए, बीएससी, बीकाॅम एवं बीबीए तृतीय वर्ष के कुल 59 छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन दिया गया।
मुख्य अतिथि रहे नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि ओमप्रकाश यादव के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी हरसेवानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि ने कहा कि वर्तमान परिवेश में डिजिटल तकनीक का महत्व बढ़ रहा है। प्राचार्य डाॅ. एसके चौबे ने कहा कि तकनीकी ज्ञान का सकारात्मक उपयोग करने से ज्ञान-विज्ञान में बढ़ोत्तरी होती है। यह स्मार्ट फोन एक ओर जहां उनकी पढ़ाई में सहायक सिद्ध होगा। इस मौके पर प्राध्यापक ओपी सिंह, डीपी सिंह, सत्येंद्र राव, किरन वर्मा, प्राचीपुरी, रोहित त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।