फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन में मिले 136 नए केस, दो संक्रमितों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एक दिन में मिले 136 नए केस, दो संक्रमितों की मौत
विज्ञापन

- कोरोना संक्रमण का सबसे ज्यादा खतरा म्योरपुर ब्लाक क्षेत्र में
- संक्रमितों में स्वास्थ्य कर्मी, परियोजना कर्मी सहित अन्य भी
फोटो- 13 व 14..
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनभद्र। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है। लोगों की पल-पल की लापरवाही के कारण संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है। रविवार की सुबह आई रिपोर्ट में 136 नए केस मिले तो वहीं दो संक्रमितों की मौत का भी मामला प्रकाश में आया। इससे हड़कंप की स्थिति है। संक्रमितों में सबसे ज्यादा संख्या परियोजना क्षेत्रों में है। अकेले म्योरपुर ब्लाक में ही सैकड़ों मरीज सक्रिय स्थिति में हैं।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी कोरोना बुलेटिन के अनुसार स्वास्थ्य कर्मी, बिजली कर्मी, परियोजना कर्मी सहित अन्य को मिलाकर कुल 136 केस नए मिले। आलम यह है कि जिले में मिलने वाले कुल केस में से आधे केवल म्योरपुर ब्लाक क्षेत्र में हैं। जिले के कुल मिले 136 संक्रमितों में से म्योरपुर ब्लाक में अकेले 70 केस हैं। चोपन ब्लाक क्षेत्र में 24, घोरावल में चार, नगवां में एक व राबर्ट्सगंज में 37 केस आए। 23 लोग स्वस्थ हुए। इस तरह से अब जिले में कुल सक्रिय केस की संख्या 480 हो गई है, जबकि दो मृतकों के बढ़ने से अब कुल 82 मृतक हो गए हैं। जिले के 200 बेड के एल-2 चिकित्सालय में 62 मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट-
सब्जीमंडी व मेन मार्केट में दिखी लापरवाही
जिले में कोरोना के संक्रमण बढ़ने के बावजूद लापरवाही की लोग हद पार कर रहे हैं। रविवार को राबर्ट्सगंज नगर में कई लोग लापरवाही करते नजर आए। नगर के सब्जी मंडी के पास लोग धड़ल्ले से बगैर मास्क लगाए फल व सब्जी खरीदते रहे। कुछ लोगों ने जब टोका तो गमछे से चेहरा ढका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें