ओबरा। एडीएम एवं खनन प्रभारी योगेंद्र बहादुर सिंह के निर्देश पर सोमवार की शाम खनन एवं राजस्व की संयुक्त टीम ने बिल्ली खनन क्षेत्र की चल रहीं खदानों में जांच की। इस दौरान दो खदानों राजेश कुमार, तारकेश्वर प्रसाद एवं मेसर्स रामकीर्ति सिंह की खदान में अवैध खनन की शिकायत पर जीपीएस जांच की गई। मौके पर राजस्व निरीक्षक अगोरी अमरेश सिंह ने बताया कि अवैध खनन की शिकायत पर चल रहे सभी लीज पट्टों का सत्यापन किया जाना है। इसी क्रम में सोमवार को दो पट्टों का निरीक्षण किया गया है। अभी अन्य सभी का निरीक्षण किया जाना है। इसकी रिपोर्ट खनन प्रभारी को सौंपी जाएगी। टीम में सर्वेयर योगेश मिश्रा, क्षेत्रीय लेखपाल राजेश मिश्रा, लेखपाल जटाशंकर, लक्ष्मीकांत आदि मौजूद रहे।