फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही व मनमानी से घटती है दुर्घटना

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा (सोनभद्र)। हिंडाल्को रेणुसागर पावर डिवीजन में 48वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ सोमवार को कारखाना परिसर स्थित केमिकल लैब लॉन में हुआ। मुख्य अतिथि डिवीजन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सीएस सिंह ने सुरक्षा की शपथ दिलाई। साथ ही हिंडाल्को समूह के प्रबंध निर्देशक का सुरक्षा संदेश सुनाया। कहा कि प्रबंधन सुरक्षा के प्रति दृढ़ संकल्पित है। सभी कर्मियों को कार्य प्रारंभ करने के पूर्व सुरक्षा नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने का आह्वान किया। मानव संसाधन विक्रम शैलेस सिंह नेे कहा कि लापरवाही व मनमानी दुर्घटना के मुख्य कारण है। जागरूकता के लिए सुरक्षा रथ को मानव संसाधन प्रमुख ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। संचालन गोपाल मुखर्जी व समापन ललित पाल ने किया। इस अवसर पर एसबी वर्मा, आरपी सिंह, सुदिप्ता नायक, कर्नल अमित कसल, श्रमिक संगठनों के पदाधिकारी सिकंदर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें