सोनभद्र। पूर्व माध्यमिक विद्यालय अखाड़ा महाल राबटर्सगंज में बुधवार को बाल विज्ञान प्रदर्शन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि बीईओ रमाकांत राम, एबीआरसी संजय सिन्हा, बढ़ौली न्याय पंचायत प्रभारी धर्मेन्द्र उपाध्याय, विशिष्ट अतिथि भाजपा के अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष अजीत रावत, सभासद अभिषेक गुप्ता आदि ने विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन किया और बच्चों के प्रतिभा की सराहना की। कक्षा सात के अश्वनी शर्मा ने टुंड्रा और टैगा प्रदेश को लेकर प्रोजेक्ट प्रदर्शित किया। इसके अलावा स्टेचू आफ यूनिटी, बापू के तीन बंदर, मेहरौली का लौह स्तंभ, मनुष्य के अंग तंत्रों की संरचना, पार्क, प्रदूषण, प्रकाश संश्लेषण, अम्ल वर्षा, त्रिभुज, चतुर्भुज, महात्मा बुद्ध, महावीर स्वामी आदि से जुड़ा आकर्षक माडल और प्रोजेक्ट प्रदर्शित किए गए। इससे प्रभावित सेवानिवृत्त प्रवक्ता वेदप्रकाश सिंह ने बच्चों को एक हजार का पुरस्कार दिया। प्रधानाध्यापक मंजू सोनकर, शिक्षक वंदना सिंह, पूजा पांडेय ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया।