फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदा कर्मियों का धरना भूख हड़ताल में तब्दील

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। एनसीएल खड़िया क्षेत्र में कार्य कर रही आउटसोर्सिंग कंपनी पर शोषण व निर्धारित वेतन सहित अन्य सुविधाएं नहीं देने के खिलाफ जारी ठेका श्रमिकों का आंदोलन मंगलवार शाम से भूख हड़ताल में तब्दील हो गया। इससे कोल प्रबंधन की मुश्किलें बढ़ गई है। बताते चले कि भाजपा के बैनर तले खड़िया क्षेत्र के संविदा श्रमिकों ने गुरुवार को लंबित मांगों को लेकर एनसीएल मुख्यालय के समक्ष धरना शुरू कर दिया था। छह दिन चले धरने के बाद कोल प्रबंधन व आडटसोर्सिंग कंपनी के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कोई सार्थक पहल नहीं किए जाने से नाराज आंदोलनकारियों ने मंगलवार शाम धरने को भूख हड़ताल में तब्दील कर दिया। भाजपा सिंगरौली मंडल के अध्यक्ष प्रवीण तिवारी ने कोल प्रबंधन व आउटसोर्सिंग कंपनी पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यालय के सामने शुरू हुए अनिश्चितकालीन धरने को प्रबंधन के हठ के चलते भूख हड़ताल में बदलने को बाध्य होना पड़ा। भाजपा के मीडिया प्रभारी अभयकांत तिवारी ने बताया कि आउटसोर्सिंग कंपनी मोंटी कार्लो में कार्यरत नौ कर्मी भी भूख हड़ताल पर बैठे हैं। श्री तिवारी ने दावा किया कि संविदा कर्मियों के समर्थन में सैकड़ों की संख्या में परियोजनाओं से जुटे कर्मचारियों ने भी प्रबंधन के विरुद्ध विरोध जताया है। बताते चले कि सात फरवरी को ओबी कंपनियों में कार्यरत कर्मचारियों के वेतन वृद्धि एवं कार्य मुक्ति पर लाभ तथा बोनस के साथ वेतन दिए जाने का निर्णय सितंबर 2018 मे हुआ था लेकिन इसे अब तक लागू नहीं किया जा सका है। इसी वजह से संविदा कर्मचारी आंदोलन की राह पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें