फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिवेणी एक्सप्रेस के समय सारिणी में सुधार की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। उच्च तकनीकी शिक्षा एवं विकास समिति के अध्यक्ष एवं सदस्य क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज जोन एस के गौतम ने सोमवार को उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक राजीव चौधरी एवं मंडलीय रेल प्रबंधक अमिताभ के साथ मुलाकात कर रेलवे से जुड़ी समस्याओं एवं सुधार संबंधित सुझाव दिए। गौतम ने सिंगरौली-शक्तिनगर से बरेली तक चलने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस की समयसारिणी में सुधार तथा इस ट्रेन के प्रतिदिन लेट आवागमन में सुधार की मांग की। उन्होंने कहा कि त्रिवेणी एक्सप्रेस की समय सारिणी में दो वर्ष पूर्व समय परिवर्तित कर सिंगरौली व शक्तिनगर से चलने का समय दो घण्टे तो घटा दिया गया परन्तु विंध्याचल से लेकर बरेली तक समय सारिणी को पूर्वत ही रखी गयी है। जिससे गाड़ी के समय परिवर्तित करने का लाभ रेल यात्रियों को नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने ज्ञापन भी सौंपा। जिसे संज्ञान में लेते हुए रेलवे बोर्ड के अधिकारियों ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों को कार्यवाई हेतु निर्देश जारी किया। एस के गौतम ने राबर्ट्सगंज-मुगलसराय वाया मधुपुर, सुकृत, अहरोरा 70 किमी रेल लाइन बिछा, जाने के निर्माण कार्य की शुरूआत जल्द करने सहित की। अंतरिम बजट में नई रेल लाइनों के लिए बजट आवंटन नहीं होने पर निराशा जताई। उन्होंने बताया कि सिंगरौली-घोरावल-लूसा के बीच नई रेल लाइन के लिए टोह इंजीनियरी एवं यातायात सर्वेक्षण 120 किमी का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। चोपन-चुनार रेल लाइन विद्युतीकरण का कार्य तेजी से किए जाने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें