फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसंख्या के आधार पर मिले भागीदारी, बाबूसिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। चतरा ब्लॉक के मऊ गांव में मंगलवार को मऊ महोत्सव का आयोजन किया गया। यहां विधि-विधान से महात्मा बुद्ध का पूजन-अर्चन-हुआ। इस दौरान महात्मा बुद्ध के व्यक्तित्व, कृतित्व पर चर्चा करते हुए उनके दिखाए गए मार्ग पर चलकर समाज से अंधविश्वास और पाखंड से मुक्ति दिलाने पर जोर दिया गया। मुख्य अतिथि जन अधिकार पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि जिसकी जितनी संख्या है उसको उतनी हिस्सेदारी मिलनी चाहिए। इस दौरान उपस्थित लोगों ने संविधान की रक्षा करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री बाबूसिंह कुशवाहा ने कहा कि भारत का संविधान महात्मा बुद्ध के संदेशों के आलोक में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने बनाया है, जिसके द्वारा सबको जीने और आगे बढ़ने का अधिकार है। संविधान की रक्षा हम सभी को प्राणों की आहुति देकर करना होगा तभी देशवासी सुरक्षित रह पाएंगे। भगवान बुद्ध के बताए मार्ग पर चलकर ही हम सभ्य व विकसित राष्ट्र का निर्माण करने में सफल हो सकेंगे। महोत्सव का उद्घटनकर्ता पूज्य भंते ज्योति ले कहा कि भगवान बुद्ध के रास्ते से ही हम लोगों को अंधविश्वास से मुक्ति दिला सकते हैं। विशिष्ट अतिथि दुद्धी विधायक हरिराम चेरो ने कहा कि भगवान बुद्ध का संविधान सबको समान अवसर देता है। कहा कि आदिवासी समाज के लोग नशा छोड़ कर बच्चों को शिक्षित बनाने का काम करें तभी उनका विकास हो सकेेगा। पूर्व विधायक सत्यनारायण जैसल और परमेश्वर दयाल ने कहा कि महात्मा बुद्ध का समतामूलक समाज की स्थापना में बहुत बड़ा योगदान है। महोत्सव के संयोजक सुमंत सिंह मौर्य ने आए हुए अतिथियों का आभार प्रकट किया। अध्यक्षता पूर्व जिला पंचायत मुन्ना धांगर ने किया। संचालन तेज प्रताप मौर्य ने किया। तौकिर खान, संबोधन कुशवाहा, सत्य नारायण पटेल, श्यामबिहारी यादव, डॉ. चंद्रशेखर, रानी सिंह, अनिता मौर्य, डॉ. भागरथी सिंी मौर्य, अनिरुद्ध मौर्य, अशोक कन्नौजिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें