फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 2458 परिषदीय विद्यालयों की होगी ग्रेडिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। अब जिले के 2458 परिषदीय विद्यालयों की ग्रेडिंग होगी। इसके लिए विद्यालयों के ग्रेड निर्धारण के लिए फरवरी के अंत तक परीक्षा का आयोजन होगा। इसके लिए बेसिक शिक्षा निदेशक की ओर से निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा में प्रत्येक परिषदीय विद्यालय के कक्षा एक से आठ तक के नामांकित 256386 बच्चें शामिल होंगे। परीक्षा के दौरान यह देखा जाएगा कि बच्चों के ज्ञान व सीखने का स्तर कैसा है। इसका जो भी परिणाम आएगा उसके आधार पर स्कूलों को ए, बी या सी ग्रेड दिया जाएगा। प्रश्न पत्र में सभी बहुविकल्पीय प्रश्र होंगे।
विज्ञापन

बताते चले कि राबट्र्सगंज, चतरा, नगवां, घोरावल, चोपन दुद्धी, म्योरपुर और बभनी ब्लॉक क्षेत्र में 1804 प्राथमिक एवं 654 उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। वर्ष 2018-19 में प्राथमिक विद्यालय में 181054 बच्चें अध्यनरत है, इसमें 90812 बालक और 90242 बालिकाएं शामिल हैं। उच्च प्राथमिक विद्यालय में 75332 बच्चे हैं, इनमें 37337 बालक एवं 37995 बालिकाएं है। योगी सरकार ने परिषदीय स्कूलों में तैनात शिक्षकों द्वारा बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा दी जा रही है या नहीं इसकी जांच करने के लिए विद्यालयों का ग्रेड निर्धारण कराने के लिए परीक्षा कराने का निर्देश दिया है। इसको लेकर कुछ दिन पूर्व बीएसए की अध्यक्षता में खंड शिक्षाधिकारियों समेत अन्य पदाधिकारियों की बैठक हुई थी। इसमें बीएसए ने मातहतों को शासन के मंशानुसार विद्यालयों के ग्रेंडिग के लिए परीक्षा कराने के लिए निर्देशित किया। हालांकि अभी एक भी विद्यालय परीक्षा नहीं हुई है। इस संबंध में बेसिक शिक्षाधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने कहा कि परिषदीय स्कूलों के ग्रेडिंग के लिए परीक्षा कराने की तैयारी शुरू कर दी गई है। कहा कि प्रश्न पत्र में सभी बहुविकल्पीय प्रश्र होंगे। कहा कि किस स्कूल को कौन सा ग्रेड मिला इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें