फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेनूसागर की क्वालिटी सर्किल टीमों को पार एक्सीलेंट अवार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। क्वालिटी सर्किल फोरम ऑफ इण्डिया द्वारा 32 वें एनसीक्यूसी (नेशनल कन्वेंशन आन क्वालिटी कान्सेप्ट्स) का आयोजन ग्वालियर में किया गया जिसमें हिण्डालको रेनूसागर पावर डिवीजन की तीन क्वालिटी सर्किल टीमों को पार एक्सीलेंट अवार्ड और स्किट में सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। एनसीक्यूसी का आयोजन अटल बिहारी बाजपेई-इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फामेंशन टेक्नालॉजी एण्ड मैनेजमेंट, ग्वालियर कैम्पस में 21 से 24 दिसम्बर को आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय रेल नार्थ ईस्ट रीजन के महाप्रबंधक टी पी सिंह ने किया । इस कन्वेशन में पूरे देश भर से आये विभिन्न संस्थानों बीएचईएल, एनटीपीसी, हिण्डालको, टाटा मोटर्स, रिलायंस, जिन्दल, जे.के. टायर्स, एक्साइड, महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा, सन फार्मा, गोदरेज, जे.एस.डब्लू आदि की 2000 टीमों ने केस स्टडीज का प्रस्तुतिकरण के अलावा क्वीज, स्किट एवं माडल प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। केस प्रजेन्टेशन की प्रतियेागिता में रेनूसागर पावर डिवीजन की क्रमश: वायुदूत-ऑपरेशन, नवोदया-वर्कशाप, एवं ज्योति-कोल मिल मेन्टीनेन्स को पार एक्सीलेंट अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में माडल कम्पटीशन में वायुदूत व नवोदया को बेस्ट माडल अवार्ड एवं स्किट प्रजेन्टेशन में कन्सोलेशन अवार्ड प्राप्त हुआ। रेनूसागर पावर डिवीजन के यूनिट हेड के.पी.यादव, एच आर हेड, मेन्टीनेन्स हेड तथा अन्य विभागाध्यक्षों ने सभी टीमों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें