फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेमना गांव में बिना बिजली कनेक्शन के ही भेजा जा रहा बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
बीजपुर। सरकार की महत्वाकांक्षी सौभाग्य विद्युत योजना जिम्मेदारों की लापरवाही से परवान नहीं चढ़ पा रही है। जिम्मेदार सरकार की छवि को धूमिल कर रहे है। नेंमना ग्राम के ग्रामीण सत्यनरायन, परमानंद, अश्वस्थामा यादव, कालीचरण वैश्य, समय लाल, अर्जून आदि ने उक्त आरोप लगाते हुए बताया कि सौभाग्य योजना के तहत हर घर को बिजली मुहैया कराने के उद्देश्य से नेंमना गांव में पोल व तार के जरिए विद्युत कनेक्शन किया जा रहा है। जबकि वास्तविकता यह है कि मात्र सड़क के किनारे निवास करने वाले रहवासियों को विद्युत कनेक्शन दिया गया है। जिन ग्रामीणों के घर सड़क से दूर है उनके घर न खम्बे गाड़े गये न ही बिजली के तार खिचे गये बशर्तें उलटे ही ऐसे लोगों के घरों पर मीटर लगाकर कागजी कोरम पूरा कर दिया गया है। आदिवासी बाहूल्य क्षेत्र में निवास करने वाले ग्रामीणों का आधार कार्ड व फोटो लेकर विद्युत कनेक्शन का बिल धड़ल्ले से भेजा रहा है। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्राम प्रधान सीताराम ने मुख्यमंत्री के पोर्टल पर शिकायत कर दोषियों के खिलाफ जांच कर कार्यवाही की गुहार लगायी है। इस सम्बंध में विद्युत विभाग के जेई मनोज कुमार ने कहा कि मामले को संज्ञान में लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें