फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान जयंती: भजन-कीर्तन, जगराता की रही धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में हनुमान मंदिरों पर मंगलवार की रात भजन-कीर्तन के साथ ही अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं बुधवार को मानस पाठ, 24 घंटे के अखंड कीर्तन के समापन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

सलखन: मारकुंडी ग्राम सभा के प्राचीन हनुमान मंदिर के प्रांगण में हनुमान जयंती पर अखंड रामचरितमानस का पाठ और भंडारा का आयोजन किया गया। पटवध के खंडेश्वरी पंचमुखी हनुमान मंदिर के प्रांगण में भजन कीर्तन के साथ बिरहा का आयोजन हुआ। गायक मीरा मूर्ति यादव और रामजनम यादव के बीच बिरहा मुकाबला हुआ। राजकुमार मिश्रा, तेजधारी यादव, श्रवण कुमार, प्रधान गौतम यादव, राहुल मिश्रा, योगेंद्र बहादुर सिंह, नरसिंह कुशवाहा, दीपक दुबे, अमरनाथ, हीरालाल, मोतीलाल पांडेय आदि उपस्थित थे।
शाहगंज: संकट मोचन तिराहे पर स्थिति संकट मोचन मंदिर पर मंगलवार की पूरी रात हनुमान जयंती की धूम रही। यहां पर हनुमान जागरण का आयोजन किया गया ।देर रात तक चले भक्ति जागरण कार्यक्रम में आकर्षक झांकी भी निकाली गई। मां काली और राधा कृष्ण की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। डॉ. भरत सिंह, माला चौबे, अरुण सिंह, महेंद्र लाल, नारायण सिंह, संतोष, सुरेश, सत्यनारायण केशरी, सुनील श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें