फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 दुकानों से लिये गए खाद्य पदार्थों के नमूने

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। खाद्य विभाग की टीम ने दीपावली पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की ब्रिकी पर रोक लगाने के लिए सोमवार को सघन छापेमारी की। इस दौरान अभिहित अधिकारी संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में जिले में कुल 11 दुकानों पर खाद्य पदार्थों के नमूने लिये गए। जांच के लिए उन्हें आगरा भेजा गया। टीम ने राज डेयरी राबर्ट्सगंज से क्रीम, चुर्क बाजार स्थित सुमुखा ढाबा एंड रेस्टोरेंट से दूध, डाला से दूध, चोपन स्थित अनुप ट्रेडर्स से गुड़, चोपन बाजार से खोवा, रेनुकूट स्थित मे. बिहारी स्वीट्स से मिठाई का नमूना लिया। इसी तरह अनपरा बाजार स्थित यादव डेयरी से खोवा व दुर्गा स्वीट्स औड़ी मोड़ अनपरा से मिठाई, राबर्ट्सगंज बाजार से घी का नमूना लिया। मधुपुर बाजार से नमकीन व न्यूट्रीशिनल सिरप का नमूना लिया गया। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रवीन कुमार राय, राघवेंद्र कुमार उपाध्याय, मयंक शंकर दूबे, प्रमोद कुमार सोनकर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें