सोनभद्र। राबर्ट्सगंज तहसील क्षेत्र के गुल्लीडाड़ गांव में शनविार को प्रगतिशील पार्टी की बैठक हुई। इस दौरान कइयों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। जिला महासचिव राजन सिंह ने कहा कि पार्टी की मुखिया शिवपाल यादव के दिशा निर्देशानुसार कार्य करते हुए संगठन को मजबूत बनाया जाएगा। भाजपा सरकार में गरीबों की सुनवाई नहीं हो रही है। पीड़ित न्याय के लिए दर-दर की ठोकरे खा रहे है। कहा कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया ही गरीबों को उनका हक और अधिकार दिला सकती है। कमलेश यादव, राजेश यादव, जगरनाथ, राकेश पासवान, जगदीश पासवान, जितेंद्र मौर्य, ललई, बिन्नू माझी, इंद्रावती, कुसुमलता, लालता मौर्य, गीता आदि मौजूद रहीं।