दुद्धी। रेशम विभाग की ओर से शनिवार को ब्लॉक के गड़दरवा गांव में गोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि विधायक हरिराम चेरो ने सामुदायिक भवन में आयोजित कार्यक्रमा का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया। विभागीय कर्मचारियों ने कीट पालन एवं बचाव के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दिया। विधायक ने कहा कि रेशम उद्योग को बढ़ावा देने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। रेशम कीट पालन के लिए जो भी आवश्यकता पड़ेगी उसे पूर्ण करने के लिए वे सदैंव तैयार रहेंगे। इस मौके पर सहायक निदेशक राम लखन, अजय मौर्य, ग्राम प्रधान जयश्री, अभिषेक, अजय कुमार, निर्मल, महानंद पटेल, रवि सिंह, राजपाल, बबलू मौजूद रहे। संचालन का कार्य नागेंद्र राम ने किया।