फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोयला कामगार देश की ऊर्जा एवं शक्ति के मुख्य आधार स्तम्भ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अनपरा। एनसीएल में गुरुवार को कोल इंडिया का 44वां स्थापना दिवस समारोह पूर्वक धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एनसीएल मुख्यालय प्रांगण में अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान उनकी याद में दो मिनट का मौन रखा गया। तत्पश्चात खनिक प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया तथा ध्वजारोहण के साथ कोल इंडिया का कॉरपोरेट गीत व राष्ट्रगान का गायन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कंपनी के महाप्रबंधक आत्मेश्वर पाठक ने कोल इंडिया परिवार के हर सदस्य को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने सभी अधिकारियों - कर्मचारियों से अपील किया कि वे अपनी क्षमताओं को और बेहतर व कारगर तरीके से इस्तेमाल करते हुए देश के कोयला उत्पादन में कंपनी की बादशाहत बनाए रखें। उन्होंने कहा कि हम कोयला कामगार देश की ऊर्जा एवं शक्ति के मुख्य आधार स्तंभ हैं और हमारे प्रयासों के फलस्वरूप आज हमारी कंपनी उत्तरोत्तर प्रगति की ओर अग्रसर है। कोल इंडिया स्थापना दिवस के अवसर पर कोल इंडिया द्वारा प्रसारित कंपनी के 44वें स्थापना दिवस समारोह का सीधा प्रसारण कंपनी मुख्यालय एवं कोयला क्षेत्रों व इकाइयों में अधिकारियों-कर्मचारियों व उनके परिजनों, श्रमिक संघ प्रतिनिधियों तथा हितग्राहियों ने देखा और गौरवान्वित महसूस किया। इस दौरान एनसीएल के सभी कोयला क्षेत्रों एवं इकाइयों में सद्भावना दौड़ सहित विविध कार्यक्रमों के आयोजन किये गये। गौरतलब है कि कोल इंडिया लिमिटेड की स्थापना 1 नवंबर 1975 को हुई थी, जिसकी शीर्ष अनुषंगी कंपनियों में एनसीएल भी शामिल है। इसी क्रम में बीना परियोजना में भी गुरुवार को कोल इंडिया का स्थापना दिवस मनाया गया। महाप्रबंधक कार्यालय प्रांगण में स्थित शहीद स्मारक पर महाप्रबंधक राजेंद्र राय ने पुष्प चक्र चढ़ाकर शहीद कामगारों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें