फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेई संगठन का आंदोलन स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अनपरा। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन की केंद्रीय कमेटी की मंगलवार को लखनऊ मे यूपीपीसीएल के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में सकारात्मक वार्ता के बाद आंदोलन को स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन

राज्य विद्युत परिषद् जूनियर इंजीनियर संगठन शाखा अनपरा के मीडिया प्रभारी इं. सुरेश सिंह ने बताया कि लखनऊ में केंद्रीय कमेटी की शीर्षं प्रबंधन से कई चरणों की वार्तां के परिणाम स्वरूप प्रबंधन ने माना कि संगठन की मांगे न्यायोचित है। वार्ता में कारपोरेशन की ओर से प्रबंध निदेशक, अपर सचिव एवं संगठन की ओर से इं वरिंदर शर्मा, इं जीबी पटेल व अन्य तीन पदाधिकारी शामिल थे। संगठन की मुख्य मांग 4600 ग्रेड पे एवं 12540 प्रारंभिक वेतन के मुद्दे पर एक कमेटी का गठन किया गया, जिसकी रिपोर्ट 45 दिन में आने की पुष्टि की गई है। संगठन ने वार्ता के दौरान यह स्पष्ट कर दिया कि 30 दिनों में मांगों पर वार्ता के अनुसार निर्णय नहीं लिया गया तो संगठन फिर से आंदोलन शुरू कर देगा। प्रबंध निदेशक ने अपनी सैद्धांतिक सहमति देते हुए कहा कि किसी भी सूरत में वरिष्ठ अवर अभियंता की परिलब्धियां कनिष्ठ अवर अभियंता से कमतर नहीं होगी। इस दौरान बुधवार शाम अनपरा परियोजना के मुख्य द्वार पर किया जाने वाला बुद्धि- सुद्धि यज्ञ को भी स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें