फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाइयों ने दर्ज कराया बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज तहसील में मंगलवार को सपा का प्रतिनिधि मंडल पंडित दीनदयाल उपाध्याय आश्रम पद्धति विद्यालय गुरमुरा की घटना की जांच कर रहे एसडीएम शादाब असलम को अपना बयान दर्ज कराया। अविनाश कुशवाहा ने कहा कि कालेज के अधीक्षक और प्रधानाचार्य पूूर्ण रूप से दोषी है। मीनू के अनुसार बच्चों को भोजन और रहने के लिए व्यवस्था नहीं दी जा रही है। जिलाध्यक्ष विजय यादव व बड़कू यादव ने कहा कि बच्चों को जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने वालों और लाठीचार्ज करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए। सईर कुरैशी ने उचित कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। मंगरू पटेल, राहुल सेठ, महफूज खां आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें