रामगढ़। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के कूदर गांव निवासी महिला ने पारिवारिक कलह से खाया विषाक्त पदार्थ खा लिया। महिला संतरा (28) पत्नी राजबहादुर ने कस्बे में सब स्टेशन के पास विषाक्त पदार्थ खा लिया। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तियरा में भर्ती कराया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद महिला को जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया।