अनपरा। अनपरा तापीय परियोजना में कार्यरत संविदा श्रमिक अपनी लंबित समस्याओं के निराकरण को लेकर मैटेरियल गेट पर 46 दिन से धरनारत है शुक्रवार की सायं श्रमिकों ने मशाल जुलूस निकालकर प्रबंधन और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
जिला संविदा संयुक्त संघर्ष समिति के मंत्री सुरेन्द्र पाल ने कहा कि परियोजना प्रबंधन श्रमिकों के साथ अन्याय कर रहा है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रबंधन बंधुआ मजदूर समझने की भूल न करे। मजदूरों ने बहुत शांति का परिचय दिया है। उन्होने डीएलसी, प्रशासन, और प्रबंधन को मजदूरों के 14 सूत्रीय मांगों पर शीघ्र अति शीघ्र निर्णय लेने की मांग की। जिला संविदा संयुक्त संघर्ष समिति और सीटू के जिलाध्यक्ष का अवधराज सिंह ने कहा कि बीसों साल से परियोजना में कार्यरत मजदूर आज भी न्यूनतम मजदूरी सहित बुनियादी सुविधा के लिए संघर्ष कर रहे है। प्रशासन और प्रबंधन को मजदूरों की मांग को गंभीरता से लेते हुए तत्काल निर्णय लेना चाहिए। ठेका मजदूर यूनियन के उपाध्यक्ष केदार सिंह और मजदूर नेता मुन्ना मलिक ने मजदूरों से एकता बनाये रखने की बात कही। इस अवसर पर गुड्डू उपाध्याय, दुलारी देवी, कंचन सिंह, संजय शर्मा, गनेश सिंह, दया शंकर बैसवार, मोतिराज,बसंती,फुलबसिया,सुभाष चंद्र, ओमप्रकाश सिंह, बद्री प्रसाद,बब्बन राम,कुलदीप पाल, रामनरेश यादव, विनोद मौर्य सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थेे।