फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से घटाना पड़ा 1300 मेगावाट उत्पादन

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा । लगातार हो रही बारिश का असर विद्युत उत्पादन पर भी पड़ रहा है । बरसात से पारेषण व वितरण लाइनों में खराबी के साथ ही बिजली की मांग कम होने के चलते निगम को 1300 मेगावाट तक उत्पादन घटाना पड़ा है। कई स्थानों पर बाढ़ जैसे हालात होने की वजह से विद्युत घटाने की नौबत आ रही है।
विज्ञापन

बरसात में उत्पादन निगम की चार परियोजनाओं अनपरा, ओबरा, पारीछा व हरदुआगंज में उत्पादन पर विपरित प्रभाव पड़ रहा है। कोयला भींग जाने की वजह से भी उत्पादन पर असर पड़ रहा है। सबसे मुश्किल तब हो रही जब बरसात के कारण पारेषण व वितरण लाइनों में खराबी आ रही है। इसकी वजह से प्रतिदिन थर्मल बैकिंग करनी पड़ रही है। अनपरा से उन्नाव व मऊ गई पारेषण लाइनों में आई तकनीकी खराबी के चलते मंगलवार को इन परियोजनाओं से 1339 मेगावाट तक विद्युत उत्पादन घटाना पड़ा। 2630 मेगावाट क्षमता वाली अनपरा परियोजना से मंगलवार को 1978, ओबरा से 252, पारीछा से 504 व हरदुआगंज से 277 मेगावाट विद्युत उत्पादन हो रहा था। मुख्य महाप्रबंधक इं. एके सिंह के मुताबिक निगम के निर्देश पर उत्पादन घटाना पड़ रहा है। जैसे ही पारेषण लाइनों की तकनीकी खराबी दूर होगी पूरी क्षमता से उत्पादन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें