फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो क्रशर प्लांट समेत छह के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन। थाना क्षेत्र में शनिवार को चेकिंग के दौरान खनिज कर्मियों ने बगैर परमिट के गिट्टी लदे दो ट्रकों को पकड़ कर मयचालक पुलिस को सुपुर्द कर दिया। सर्वेयर योगेश शुक्ला की तहरीर पर पुलिस दो क्रशर प्लांट समेत छह के खिलाफ चोरी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर ट्रकों को सीज कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार की शाम साढ़े सात बजे दलबल के साथ सर्वेयर योगेश शुक्ला गिट्टी-बालू लदे ट्रकों को रोक कर एमएम 11 की जांच कर रहे थे। उसी वक्त बग्घानाला की तरफ से गिट्टी लदे दो हाइवा पहुंचे। सर्वेयर योगेश शुक्ला ने बताया कि चालकों से परमिट दिखाने के लिए कहां गया, लेकिन नहीं दिखा सकें। इसलिए मयचालक वाहनों को पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया गया। ओबरा सीओ डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह ने बताया कि सर्वेयर की तहरीर पर हाइवा के चालक राजू, नसीम, वाहन स्वामियों, विजय स्टोन और जय मां स्टोन के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना शुरू कर दी गई है। पूछताछ के दौरान चालकों ने बताया कि क्रशर प्लांट से गिट्टी लोड किए, लेकिन वहां से परमिट नहीं मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें