फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक अवकाश पर रहकर दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन सूत्रीय मांगों को लेकर ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारियों को तीन दिवसीय सामूहिक अवकाश बुधवार को भी जारी रहा।
विज्ञापन

राबर्ट्र्सगंज ब्लाक में धरने के दौरान राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष शिव नारायण सिंह ने कहा कि तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार के बाद अगर कोई निर्णय नहीं लिया जाता है तो वह लोग दो जून को विकास भवन में सामूहिक उपवास पर रहेंगे। कहा कि कोई भी व्यक्ति संगठन को कमजोर करने का प्रयास करेगा तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने शैक्षिक योग्यता स्नातक, ओ लेवल कंप्यूटर, गेट वेतन 2800 या सातवें वेतन के समूल्य 29300 करने और प्रोन्नति को लेकर चर्चा की। अजय सिंह ने कहा कि सामूहिक अवकाश, प्रदर्शन की अवधि में उन लोगों के हस्ताक्षर के बिना यदि कोई कार्य किए जा रहे हैं तो इसकी जिम्मेदारी उन लोगों की नहीं रहेगी।
विज्ञापन

बैठक में मंत्री सुनील कुमार पाल, कृष्ण कुमार सिंह, बृजेश सिंह, सुरेश सिंह, अश्वनी श्रीवास्तव, शिवकुमार कुशवाहा, प्रीति पाठक, मनोज दूबे, दिनेश गिरि, राजेश सिंह, हफीउल्ला, अरुण सिंह, श्वेता गुप्ता, हेमंत शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें