फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाह शिक्षको का रोका जाएगा वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा सत्र का दो माह बीतने को है। लेकिन अभी तक जिले के अधिकांश परिषदीय विद्यालयों में रंगाई-पुताई का काम पूरा नहीं हो सका। विभाग गर्मी की छुट्टी में ही कार्य पूरा करने का फरमान जारी कर चुका है। ऐसे में 20 जून तक रंगाई-पुताई कार्य पूरा न करने वाले विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों का वेतन रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में स्थित 1810 प्राथमिक और 654 उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। गिने-चुने स्कूलों को छोड़ दें तो अधिकांश स्कूलों में रंगाई-पुताई की आवश्यकता है। इसको देखते हुए बीएसए ने सभी शिक्षकों को 20 जून तक स्कूलों के रंगाई-पुताई का कार्य पूर्ण करवा कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देेश दिया है। जुलाई में स्कूलों के खुलने के बाद कार्य कराने में दिक्कत होगी। लेकिन अभी तक अधिकतर स्कूलों में रंगाई का कार्य शुरू नहीं हुआ है। बेसिक शिक्षाधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने कहा कि 20 जून तक स्कूलों केे रंगाई-पुताई करवा कर रिपोर्ट न देने वाले शिक्षकों को लापरवाह मानते हुए उनका वेतन रोका जाएगा। 21 जून से 30 जून तक सभी खंड शिक्षाधिकारियों के नेतृत्व में शिक्षक अपने-अपने क्षेत्र में साफ-सफाई का जागरूकता अभियान चलाएंगे। इसके लिए निर्देशित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें