फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल राज्य के लिए होगा शंखनाद

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज में मंगलवार को पूर्वांचल राज्य जन मोर्चा की जिलास्तरीय संगठन की समीक्षा बैठक हुई। इसमें अगस्त माह में वाराणसी से पृथक पूर्वांचल के लिए होने वाले शंखनाद को सफल बनाने के लिए रूपरेखा तैयार की गई।
विज्ञापन

राष्ट्रीय कार्य परिषद के सदस्य पवन सिंह ने कहा कि 1956 में फजल अली आयोग के सिफारिशों के आधार पर प्रथम राज्य पुर्नगठन अधिनियम 1956 लागू हुआ। जिसमें भाषा के आधार पर देश में 14 राज्य और सात केंद्र शासित प्रदेश बनाए गए। इसी प्रकार से पूर्वांचल को अपनी भाषा व रहन सहन के आधार पर अलग राज्य बनाया जाए। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शिव कुमार चौबे व संचालन प्रांतीय महासचिव पंकज कुमार यादव ने की। अतुल कन्नौजिया, काकू सिंह, प्रदीप चौहान, दीप नारायण पटेल, नवीन पांडेय, वीरेंद्र सिंह, बालकृष्ण देव पांडेय, राजकुमार सिंह, ललित चौबे, अजय सिंह, भानू प्रताप, ईश्वर जायसवाल, शमीम अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें