सोनभद्र। अनपरा थाना क्षेत्र में दो दिन पूर्व युवती के साथ हुए गैंगरेप को लेकर राजनीतिक दलों ने प्रतिक्रिया की है। सपा ने मामले की न्यायिक जांच कराने की मांग की है। सपा जिलाध्यक्ष विजय यादव का कहना है कि अनपरा में यूपी और एमपी की सीमा पर नकाबपोशों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया और मंगेतर को पेड़ से बांध कर पीटा। यह निंदनीय है। कहा, भाजप सरकार में महिलाओं पर अत्याचार चरम पर है। महिलाएं कहीं सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने चेताया है कि मामले को दबाया गया तो आंदोलन होगा। उधर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी का कहना है कि जिस थाना क्षेत्र में दुष्कर्म की घटना हो, उस थाने के जिम्मेदार लोगों को लाइन हाजिर कर देना चाहिए। जिले में लगातार घटनाओं का बढ़ना चिंताजनक है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या अब भगवान के दशऱ न की आजादी भी नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिलकर इस घटना के बारे में अवगत करायेगा।