सोनभद्र। जिला केसरवानी वैश्य सभा की बैठक गुरुवार को राबर्ट्सगंज स्थित जिला कार्यालय पर हुई। इसमें वैश्य तरूण सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक कुमार केशरी एडवोकेट का स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष राजेश कुमार केशरी ने कहा कि दीपक के मनोनयन से संगठन मजबूत होगा। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष राज केसरवानी और महामंत्री सौरभ केसरवानी के प्रति आभार जताया। बैठक में मोहन केसरी, प्रकाश केसरी, अशोक केसरी, शिवलोचन केसरी, सुरेंद्र केसरी, राजेंद्र केसरी, अजय केसरी मौजूद रहे।