फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में पेयजल संकट गहराया

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। भीषण गर्मी में शहर में पेयजल संकट गहरा गया है। शहर के अधिकांश हैंडपंप खराब पड़े हैं। तापमान लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में पानी के लिए लोग परेशान हो रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी शहर में राहगीरों को उठानी पड़ रही है। प्यास लगने पर उन्हें पानी खरीद कर ही पीना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इस समय जिले का तापमान लगभग 40 डिग्री सेल्सियस से पार हो गया है। चिलचिलाती धूप व गर्म हवाओं के थपेड़ों से राहगीर परेशान हैं। ऐसे में उन्हें प्यास की तलब होती है, लेकिन जनपद में खोजने से शायद कहीं प्याऊ मिल जाए। हालत यह है कि राहगीर बड़ी उम्मीद से सड़क के किनारे हैंडपंपों पर पहुंचते हैं लेकिन जब हैंडपंप सूखा मिलता है तो वो मायूस हो जाते हैं। कारण भूमिगत जल स्तर इतना नीचे जा चुका है कि हैंडपंपों में पानी आता ही नहीं। लिहाजा राहगीर हों या रिक्शा, ट्राली चालक इस गर्मी में परेशान हैं। सामाजिक संस्थाओं ने एक दो जगह घड़ा रखवा दिया है मगर नगर पालिका या नगर पंचायतों ने कहीं भी पानी का इंतजाम नहीं किया है। जिसकी वजह से तपती दोपहरी में प्यासे राहगीरों का गला तर नहीं हो रहा है। राबर्ट्सगंज, घोरावल, चुर्क, चोपन, ओबरा, रेणुकूट, अनपरा, शक्तिनगर में कुछ जगह छोड़ दे तो अन्य किसी सार्वजनिक स्थानों पर फिलहाल प्याऊ नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें