फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

म्योरपुर सीएचसी में मिलेगी सर्जरी की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। जिले के दक्षिणांचल में बसे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी माह में एक दिन (दूसरे शुक्रवार को) सर्जरी की सुविधा उपलब्ध होगी। इसकी शुरुआत नौ मार्च से होगी। इसी मद्देनजर तहसीलदार मृत्युंजय सिंह ने गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण भी किया। उन्होंने सर्जरी के लिए नवनिर्मित 50 बेड के मातृत्व चिकित्सालय का हाल जाना।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजीव रंजन से सर्जरी के सुविधाओं के जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने लोगों के रजिस्ट्रेशन और माह में एक दिन लगने वाले कैंप के बारे में विस्तार से बातचीत की। डॉ. राजीव रंजन ने बताया कि प्रत्येक माह के दूसरे शुक्रवार को सर्जरी के शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में हर्निया व हाइड्रोसील समेत अन्य प्रकार के सर्जरी की सुविधा लोगों को मिल सकेगी। उन्होंने बताया कि जनपद के बेहतर सर्जनों द्वारा इस कैंप में प्रतिभाग किया जाएगा। तहसीलदार मृत्युंजय सिंह ने बताया कि डीएम की पहल पर म्योरपुर क्षेत्र के मरीजों को सर्जरी का लाभ मिल सकेगा। उन्हें सर्जरी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें