अनपरा। बीना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मिसरा के पास जंगल आग लग गई। लोगों के अनुसार यह आग कोई शरारती तत्वों ने लगाई है। रविवार को लगी आग दूसरे दिन सोमवार को भी लगी रही। उसे बुझाने का प्रयास भी नहीं किया गया। लोगों ने कहा कि इसकी सूचना स्थानीय वन कर्मियों को दी गई लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा। इससे प्राकृतिक संपदा भी नष्ट हो रही है। ब्यूरो