फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमलावरों को दबोचने के लिए कई स्थानों पर छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में पिछले 48 घंटे के दौरान कई स्थानों पर पुलिस ने दरोगा की पिटाई करने वालों को छापेमारी की। लेकिन पुलिस के हत्थे एक भी आरोपी नहीं चढ़ें। पुलिस ने ढाबा पर दारोगा से मारपीट करने वाले अज्ञात हमलावरों की शिनाख्त कर ली है।
विज्ञापन

शुक्रवार को राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के उरमौरा गांव में स्थित सोनांचल ढाबे पर दो अज्ञात युवक और ढाबा संचालक मनीष केशरी ने घोरावल कोतवाली में सब इंस्पेक्टर पर तैनात इलाहाबाद के थरवाई थाना क्षेत्र के जैतवारडीह निवासी धर्मेंद्र कुमार उपनिरीक्षक को मारपीट कर घायल कर दिया। इस मामले में पीड़ित दारोगा की तहरीर पर पुलिस ने ढाबा मालिक समेत तीन के खिलाफ लूट, मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। शनिववार की रात फोर्स के साथ कोतवाल भारत भूषण तिवारी, सब इंस्पेक्टर राज नारायण यादव ने उरमौरा, राबर्ट्सगंज नगर समेत कई स्थानों पर छापेमारी किया। लेकिन एक भी आरोपी नहीं मिले। रविवार को आरोपियों की तलाश जारी रहा। सिटी सीओ विवेकानंद तिवारी ने कहा कि दरोगा पर हमला करने वाले अज्ञात दोनों युवकों की भी शिनाख्त कर ली गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें