चोपन। थाना क्षेत्र में सोमवार की रात एक किशोरी संदिग्ध हाल में मिली। उसके चेहरे पर भस्सी लगी हुई थी और शरीर से शराब की बू आ रही थी। आंख के नीचे चेहरे पर चोट के निशान थे, जिससे तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे रात में ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया लेकिन मंगलवार की सुबह किशोरी बगैर किसी को सूचना दिये वहां से चलती बनी। पुलिस का कहना है कि किशोरी के संदिग्ध हाल में पड़े होने की सूचना मिली थी, जिस पर उसे सीएचसी में भर्ती करा दिया गया था। इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।