फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे ने बढ़ाई मुश्किलें, आधा दर्जन ट्रेनें रही प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन। नगर सहित आसपास के इलाकों में विगत दो दिनों से घने कोहरे और ठंड से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कोहरे का असर यह है कि चोपन से होकर गुजरने वाली आधा दर्जन ट्रेनें कई घंटों की देरी से पहुंची। जिसके कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

गुरुवार को 12 बजे रात के बाद से ही कोहरे की चादर ने पूरे वातावरण को ढक दिया। इसकी वजह से शुक्रवार को 11 बजे दिन तक कोहरा छाया रहा। इससे ट्रेनों के संचालन एवं सड़क परिवहन में परेशानी हुई। कोहरे में ही बच्चों को विद्यालय जाने में भी काफी परेशानी उठानी पड़ी। घने कोहरे की वजह से लगभग आधा दर्जन ट्रेनें पूरी तरह से प्रभावित रही। जिसमें जम्मूतवी-मूरी एक्सप्रेस 10 घंटा, त्रिवेणी एक्सप्रेस पांच घंटा, शक्तिपुंज एक्सप्रेस चार घंटा, वाराणसी-इंटरसिटी एक्सप्रेस दो घंटा विलंब से चोपन से रवाना हुई। वहीं गोमो पैसेंजर का संचालन ठप रहा। कोहरा इतना अधिक था कि चंद कदम की दूरी पर भी दिखना मुश्किल हो रहा था कमोबेश कुछ यही हाल सड़क परिवहन पर भी रहा। छोटी-बड़ी गाड़ियां कुछ तो जगह-जगह खड़ी हो गई जो हिम्मत करके कोहरे के बीच वाहन चल रहे थे। लाइट जलाकर धीमी गति में अपने मंजिल की ओर बढ़ते रहे। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें