फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकल विहीन परीक्षा की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। यूपी बोर्ड के लिए परीक्षा केंद्रों में मानकों की अनदेखी की गई है। नियम है कि किसी भी परीक्षा केंद्र पर 1200 से अधिक परीक्षार्थी नहीं होने चाहिए। लेकिन जबकि इस बार सात ऐसे परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जहां परीक्षार्थियों की संख्या 1200 से अधिक और 1700 तक हैै। दरअसल जिले में 57 केंद्रों पर यूपी बोर्ड की परीक्षा होगी। परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए जिला प्रशासन ने सेक्टर/जोनल मजिस्ट्रेटों को तैनात करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। परीक्षा के दौरान सेक्टर/जोनल मजिस्ट्रेट भ्रमण कर कर जायजा लेते रहेंगे। जिन केंद्रों पर नकल होने की पुष्टि होगी, वहां के केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ तत्काल केस दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

वर्ष 2018 में होनी वाली बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल और इंटर के 50497 परीक्षार्थी शामिल होंगे। हाईस्कूल में 29526 परीक्षार्थी हैं, जिसमेें 15128 बालक, 14398 बालिकाएं हैं। इंटर में 20971 परीक्षार्थी हैं, जिसमें 9590 बालक और 11381 बालिकाएं हैं। राबर्ट्र्सगंज, दुद्धी एवं घोरावल तहसील में परीक्षा के लिए 57 केंद्र बनाया गया है। जबकि पिछली बार 88 केंद्रों पर हाईस्कूल के 31089 और इंटर के 20866 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। फिलहाल शिक्षा विभाग नकलविहीन परीक्षा कराने का दावा कर रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक राजशेखर सिंह ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा परिषद ने परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया गया है। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए तीनों तहसील क्षेत्र में जरूरत के अनुसार सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से कार्रवाई शुरू कर दी गई है। परीक्षा के दौरान केेंद्रों का सेक्टर/जोनल मजिस्ट्रेट जांच करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें