अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्टरी प्रबंधन की ओर से बुधवार को कोटा ग्राम पंचायत के उच्च प्राथमिक विद्यालय नौटोलिया में 96 बच्चों को स्कूली बैग वितरित किया गया। उन्हें पठन-पाठन सामग्री भी दी गई। छात्राओं ने बेटा-बेटी के भेदभाव को गीत के जरिए प्रस्तुत कर सबका ध्यान आकृष्ट कराया।
मुख्य अतिथि सदर एसडीएम विशाल यादव व विशिष्ट अतिथि एडियो पंचायत श्रीकांत दर्वे रहे। एसडीएम विशाल यादव ने कहा कि पठन पाठन सामग्री मिलने से बच्चों में पढने का उत्साह बढ जाता है। स्कूलों मे शिक्षा की गुणवत्ता बनाये रखने के लिए अध्यापकों को हमेशा प्रयत्नशील रहना चाहिए। स्कूल न आने वाले बच्चों से संपर्क कर उन्हे स्कूल से जोडने का कार्य करना चाहिए। एडीओ पंचायत श्रीकांत दर्वे ने कहा कि बच्चों में दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ ही खुद पर विश्वास होना चाहिए, तभी उज्जवल भविष्य को लक्ष्य तक पहुंचाया जा सकता है। अल्ट्रटेक के फंक्शनल हेड एचआर रमेश ओझा ने कहा कि अल्ट्राटेक सीमेन्ट फैक्ट्री कम्युनिटी वेलफेयर फांउडेशन के कार्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी से स्कूलों, गांवों में हितकारी कार्यो को करती है। गांव के स्कूलों में अध्यनरत बच्चे ही देश व समाज के भविष्य हैं। जिनके उज्जवल भविष्य के लिए कंपनी प्रयास कर रही है। इस मौके पर बीईओ रमाकांत सरोज, पवन कुमार, एडमीन हेड राजेश चतुर्वेदी, एसआर इंचार्ज अनूप पांडेय, दिनेश यादव, बृजेश सिंह, कर्नल अनूप कुमार, रजनीश श्रीवास्तव, अत्री जायसवाल, प्रीति वर्मा, विशाल गुप्ता, कमलेश कुमार मौजूद रहे।