फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस सिलेंडर लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन 16-38-10

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। गैस की कीमत बढ़ाए जाने के विरोध में मंगलवार को सपा कार्यकर्ताओं ने राबर्ट्सगंज के बढ़ौली चौक पर प्रदर्शन किया। सिलेंडर लेकर केंद्र सरकार से बढ़े मूल्य वापस लिए जाने की मांग उठाई। ऐसा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सपा जिला सचिव प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि जब से केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है लगातार महंगाई के नाम पर घरेलू गैस सिलेंडर का दाम बढ़ाया जा रहा है। सब्सिडी भी बैंकों में नहीं भेजी जा रही है। ऐसे में व्यापार विरोधी, किसान विरोधी सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई हक नहीं है। सपा नगर सचिव मनीष त्रिपाठी एवं व्यापारी हरिदास अग्रहरि ने कहा कि जब से केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है गैस सिलेंडर, पेट्रोल, डीजल, खाद्य पदार्थों के दाम में बड़े पैमाने पर बढ़ोत्तरी की गई है। इससे साफ जाहिर होता है कि यह सरकार गरीब विरोधी सरकार है, सिर्फ पूंजीपतियों के इशारे पर कार्य कर रही है। जिला कोषाध्यक्ष विजय जायसवाला एवं मुकेश यादव ने कहा कि केंद्र सरकार अपने वादे पर खरा नहीं उतर रही है।
इस दौरान सभासद दिनेश भारती, सकील, चंदन केशरी, मुन्ना कुशवाहा, अजीत गिरी, राम सिंह, गोपाल मौर्य, राकेश, संतोष गुप्ता, सुरेश अग्रहरि, दीपक चौरसिया आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें