फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व शांति दिवस पर स्काउट-गाइडों ने प्रभात फेरी निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा/घोरावल। ओबरा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय खैरटिया एवं घोरावल के ईश्वर प्रसाद इंटर कॉलेज में गुरुवार को विश्व शांति दिवस पर स्काउट-गाइडों ने बैंडपार्टी के साथ गांव में प्रभात फेरी निकाली। सफाई के साथ ही स्काउट-गाइड के बीच निबंध और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में वंदना यादव प्रथम, सुमन द्वितीय, शिव कुमार तृतीय एवं पोस्टर में सावित्री प्रथम, एकता द्वितीय, सुनीता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गोष्ठी में पूर्व माध्यमिक विद्यालय बर्दिया के प्रधानाध्यापक उमाशंकर सिंह ने कहा की स्काउट-गाइड ही समाज में एकता, शांति, भाईचारा का संदेश देते हैं। प्रधानाध्यापिका रजनी प्रजापति ने विजयी स्काउट-गाइड को पुरस्कार दिया। अल्का सिंह, रीता यादव, सुनील कुमार, यास्मीन आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ऋतु सिंह ने किया।
विज्ञापन

घोरावल क्षेत्र के ईश्वर प्रसाद इंटर कॉलेज घुवास में गुरुवार को जिला स्काउट के तत्वावधान विश्व शांति दिवस पर एक विचार गोष्ठी हुई। जिला संगठन आयुक्त सुनील कुमार सिंह ने कहा कि स्काउट-गाइड परिवार अपने कार्य से समाज में शांति का विचार देते हैं। स्काउट सबको एक सूत्र में रहकर भाई चारा कायम करते हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य अवधेश कुमार ने छात्रों से अपील कि आप सभी समाज में एकता भाई चारा शांति का सन्देश हर घर तक पहुंचाएं। शैलेंद्र मिश्र, संतोष तिवारी, उदय प्रताप, अशोक कुमार, राजेंद्र आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन उप प्रधानाचार्य सदानंद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें