फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ताओं ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। जनपद में सड़कों की बदहाल हालत के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए सपा कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने सड़क गड्ढा मुक्ति अभियान को पूरी तरह विफल बताते हुए डिग्री कालेज चौराहे पर सरकार का पुतला फूंका।
विज्ञापन

जिला सचिव सुशील यादव ने कहा कि अभियान के दौरान भरे गये गड्ढे पहली बरसात में ही बह गए। इस योजना में 70 हजार किलोमीटर से ज्यादा सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का दावा प्रदेश सरकार ने किया है। लेकिन गड्ढा मुक्ति की गुणवत्ता ने एक बड़े घोटाले को सामने लाया है। पूरे प्रदेश में हजारो करोड़ का घोटाला किया गया है। प्रदेश की योगी सरकार भी केंद्र की मोदी सरकार की तरह केवल प्रचार में जुटी हुई है। योगी सरकार की कोई योजना धरातल पर नही दिखाई पड़ रही है। छात्र नेता पवन यादव ने कहा कि बिल्ली स्टेशन मार्ग, ओबरा डैम रेलवे स्टेशन मार्ग, ओबरा बग्घानाला मार्ग सहित सभी प्रमुख मार्ग पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो गए हैं। ओबरा बग्घानाला मार्ग पर बने गड्ढों से लाखो लोग प्रभावित हो रहे हैं। इस दौरान पुष्पेंद्र मिश्रा, ओबरा पीजी कालेज के छात्रसंघ अध्यक्ष अमरेश यादव, राजेश कुमार राका, दीपक कुमार, शैलेश कुमार, गौरव, प्रमोद, लल्लन चौहान, शिवानंद पासवान, जितेंद्र जायसवाल, धर्मेश सिंह, लालचंद्र मिश्रा, जयप्रकाश एवं गणेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें