फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई पर केरोसिन डालकर आग लगाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिस भाई ने रक्षा करने का बचन दिया था, उसी भाई ने करोसिन का तेल छिड़कर बहन को आग लगा दी। पीड़िता को गंभीर हाल में राबर्ट्सगंज नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पखवारे भर बाद जब वह बात करने की स्थिति में हुई तो कोतवाली पहुंच कर सच बयान किया तो पुलिस भी चकित रह गई।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि राबर्ट्सगंज की रहने वाली पीड़िता रूबी का आरोप है कि 22 जून 2017 को अनायास उसके भाई ने पिटाई कर दी। इसके बाद केरोसिन का तेल उसके शरीर पर उड़ेलकर आग लगा दी। घर के अन्य सदस्यों ने उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। कई दिनों तक इलाज चलने के बाद वह बोलने और चलने की स्थिति में हुई। सोमवार को कोतवाली में रूबी ने भाई द्वारा आग लगाए जाने की बात बताई। पीड़िता ने बताया कि आरोपी भाई मां पर भी दबाव बना रहा है कि वह बयान दे कि आग उसने नहीं लगाई है। पुलिस का कहना है कि आसपास के लोगों से घटना के बारे में पूछताछ करने के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें